सर्वसाधारण-अक्सर पूछे गए प्रश्न



1. क्या ScriptMagic अनुवाद का साधन है?

नहीं। ScriptMagic सर्वसाधारण पाठ्य या दस्तावेज अनुवादक नहीं है। विंडोज प्रोग्राम, वेब प्रोग्राम तथा वेबसाइट्स/पोर्टल्स के लिए ScriptMagic एक स्थानिकीकरण का समाधान है।

2. ScriptMagic इस्तेमाल करने के लिए क्या मुझे मेरे कोड में कुछ बदलाव करने होंगे?

नहीं। ScriptMagic का इस्तेमाल करके स्थानिकीकरण करने के लिए सोर्स कोड में बदलाव की आवश्यकता नहीं होती है।

3. क्या हमें आपको सोर्स कोड उपलब्ध कराना होगा?

नहीं, स्थानिकीकरण करने के लिए हमें अनुप्रयोग के सोर्स कोड की आवश्यकता नहीं है।

4. ScriptMagic किस प्रकार काम करता है?

ScriptMagic आपके विद्यमान अनुप्रयोग और प्रस्तुती स्तर (प्रयोक्ता अंतराफलक या वेब पृष्ठ) के बीच एक परत के रूप में काम करता है। ScriptMagic, स्थानिकीकरण के लिए व्यक्तिचलित रूप से निर्मित वाक्यांश प्रतिस्थापन सूची/शब्दकोश इस्तेमाल करता है।

5. ScriptMagic कितनी गति के साथ रूपांतरण करता है?

रूपांतरण इतनी तेज गती से किया जाता है कि प्रयोक्ता को महसूस ही नहीं होता कि मूल अनुप्रयोग के लिए रूपांतरण कोई बाहरी चीज है।

6. लक्ष्य भाषा के शब्दों के लिए क्या आप अनुवाद एंजिन का इस्तेमाल करते हैं?

नहीं, अपेक्षित ज्ञानक्षेत्र के व्यावसायिक अनुवादक वाक्यांश प्रतिस्थापन सूचि/शब्दकोश निर्माण करते हैं। इसका परिणाम पूरी तरह अचूक अनुवाद में होता है।

7. क्या ओईएम / पुनर्विक्रेता वाक्यांश प्रतिस्थापन सूची/शब्दकोश निर्माण करते हैं?

हाँ। इस काम के लिए ScriptMagic सोल्यूशन शब्दकोश संपादक के साथ उपलब्ध किया जाता है।

8. आप स्रोत भाषा के वाक्यांशों को किस प्रकार इकट्ठा करते हैं?

ScriptMagic में प्रस्तुती परत को भेज दिये जाने वाले स्रोत भाषाओं के सभी वाक्यांशों को लॉग करने का एक विकल्प होता है। जब ScriptMagic इस विकल्प के साथ चलाया जाता है, तब मुख्य अनुप्रयोग का नेव्हिगेशन चलते समय वह सभी वाक्यांशों को इकट्ठा करना जारी रखता है। जब यह नेव्हिगेशन पूरा होता है, तब अनुप्रयोग द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग सभी वाक्यांश लॉग फाइल में समाविष्ट होते हैं।

9. क्या इस प्रक्रिया द्वारा हम वाक्यांशों की व्यापक सूची पाते हैं?

नहीं। ग़लती के संदेश पूरी तरह नहीं चुने जाते। चूँकि ग़लतियों के सभी भेद सरल नेव्हिगेशन के समय हो नहीं सकते, ऐसे वाक्यांश शायद इकट्ठा नहीं हो पाएँगे। ऐसे वाक्यांश अनुप्रयोग धारक की ओर से आवश्यक होते हैं।

10. क्या ScriptMagic लक्ष्य भाषा में डेटा प्रविष्टि अनुमत करता है?

हाँ।

11. क्या आप अनुवाद सेवा उपलब्ध कराते हैं?

हाँ, लेकिन केवल हमारे ScriptMagic सोल्यूशन का भाग के रूप में: वाक्यांश प्रतिस्थापन सूचियाँ/शब्दकोश की निर्मिती के लिए। हम अनुवाद ब्यूरो नहीं हैं।

12. ScriptMagic इस्तेमाल करके स्थानिकीकरण पूरा करने के लिए कितना समय आवश्यक है?

कस्टमाइज़ेशन की जरूरत, जिसका स्थानिकीकरण करना है उस अनुप्रयोग का आकारमान और आपका अनुप्रयोग निर्माण करने के लिए जरूरी विकसन तकनिक, इन पर निर्भर लगभग 1-6 सप्ताह।

13. लक्ष्य भाषा में वाक्यांश प्रतिस्थापन सूची/शब्दकोश में

तत्सम एन्ट्री नहीं पायी गई तो क्या होता है?

ऐसे वाक्यांश को ScriptMagic स्रोत भाषा में दिखाएगा।

14. यदि अनुप्रयोग में कोई शब्दसमूह एक से अधिक बार आए,

तो क्या हमें उसे हर बार अनुवादित करना जरूरी है?

ScriptMagic केवल अनन्य वाक्यांशों की ही सूची निर्माण करती है। इसे वाक्यांश प्रतिस्थापन सूची/शब्दकोश कहा जाता है। इससे यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि अनुवाद का खर्च काफी कम हो क्योंकि अनुप्रयोग में बार बार आते हुए भी शब्दकोश में वे केवल एक बार आते हैं।

15. क्या आप कॅप्शन्स, बटन्स, ड्रॉप-डाऊन्स का भी रूपांतरण करते हैं?

हाँ, हर प्रदर्शनीय चीज रूपांतरित की जाती है।

16. क्या रिपोर्ट्स भी रूपांतरित हो जाते हैं?

हाँ।

17. ScriptMagic कौन सी भाषाओं का प्रबंधन कर सकता है?

स्थानिकीकरण किसी भी भाषा में किया जा सकता है, जो ग्राहक के पीसी पर समर्थित हो (मायक्रोसॉफ्ट या कुछ मामलों में त्रयस्थ विक्रेता द्वारा) और अनुप्रयोग लक्ष्य भाषा में (यूनिकोड संचय सीजेके के लिए अनिवार्य है) डेटा संग्रहित कर सकता हो।

18. ScriptMagic लक्ष्य भाषा में डेटा प्रविष्टि की किस प्रकार मदद कर सकता है?

ScriptMagic डेटा प्रविष्टि को स्थानिकीकृत भाषा में बदलता है। ScriptMagic ऐसी भाषाओं में भी डेटा प्रविष्टि के लिए कीबोर्ड ड्राइवर्स उपलब्ध कराता है जो विंडोज द्वारा समर्थित नहीं होते।

19. इसके लिए कितना खर्च होता है?

ScriptMagic इस्तेमाल करके स्थानिकीकरण करने का कुल खर्च (टीसीएल) हमेशा पारंपरिक पद्धति से कम रहता है। इसके अलावा, आपका अग्रिम निवेश भी काफी कम हो सकता है क्योंकि ScriptMagic रन-टाइम लाइसेन्सिंग मोड में भी उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यदि आप ScriptMagic का चयन करते हैं, तो आप आपके पूर्वानुमानित टीसीएल (पारंपरिक पद्धति को इस्तेमाल करके) के अग्रिम खर्चसे 10% कम खर्च करते हैं।

20. क्या ScriptMagic किसी वेब प्रोग्राम, वेबसाइट या वेब पोर्टल का रूपांतरण भी कर सकता है?

हाँ, ScriptMagic इन सब का स्थानिकीकरण या अंतर्राष्ट्रीयीकरण कर सकता है।

21. अनुवाद की गुणवत्ता का सत्यापन कैसे किया जाता है?

विशिष्ट अनुवाद का काम अपेक्षित ज्ञानक्षेत्र के उच्च प्रतिष्ठा वाले अनुवादकों को सौंपा जाता है, और वह भी सुयोग्य जाँच-पडताल के बाद। विस्तृत गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करती है।

22. लाइसेन्सिंग मॉडेल क्या होता है?

लाइसेन्सिंग मोडेल प्रायः उस लाइसेन्सिंग मॉडेल में मैप किया जाता है जिसका स्थानिकीकरण करना है। तथापि, विशिष्ट जरूरतों के लिए अनुकूल लाइसेन्सिंग मॉडेल तैयार करने की सहजता भी है।

23. आप सहायता किस प्रकार उपलब्ध करवाते हैं?

वारंटी या एएमसी के दौरान टेलिफोन द्वारा या रिमोट लॉगइन द्वारा सहायता उपलब्ध की जाती है। बाहरी सहायता अलग एसएलए के अनुसार होती है।